 |
भुवन की गोपनीयता नीति
अन्तरिक्ष विभाग/इसरो/एनआरएससी वेबसाइट पर आने वाले तथा हमारी ऑनलाइन
सेवाओं के लिए पंजीकरण करने वाले प्रत्येक व्यक्ति की गोपनीयता का ख्याल
रखा जाता है।
अन्तरिक्ष विभाग /इसरो/एनआरएससी का ऐसा मानना है कि सूचना के आदान-प्रदान
के माध्यम तथा सेवा के रूप में इंटरनेट के बढ़ते प्रयोग एवं सफलता के चलते
एक सशक्त इलैक्ट्रॉनिक गोपनीय नीति आवश्यक है। इसरो (‘‘अन्तरिक्ष विभाग/इसरो/एनआरएससी’’)
(‘‘हम’’, ‘‘हमारा’’ तथा इसी प्रकार) आपकी गोपनीयता सुरक्षित रखने के लिए
प्रतिबद्ध है। आपकी गोपनीयता को बेहतर रूप् में बनाए रखने के लिए हम आपको
यह नोटिस (‘‘गोपनीयता नीति’’) उपलब्ध कराते हैं ताकि हमारी वेबसाइट ूूूण्इीनअंदण्दतेबण्हवअण्पद
(साइट) पर व्यवहार रूप में प्रयुक्त ऑनलाइन सूचना स्पष्ट हो जाए। हम ऐसा
सोचते हैं कि आपके लिए यह जानना आवश्यक है कि हम कब और कैसे निजी रूप में
चिन्हित की जाने वाले सूचनाओं को एकत्र कर उनका किस प्रकार उपयोग करते
हैं। यह गोपनीयता नीति अन्तरिक्ष विभाग/इसरो/एनआरएससी की आंकड़ा एकत्र करने
तथा उनके प्रयोग संबंधी नीतियों का उल्लेख करती है। कृपया अपनी निजी रूप
में चिन्हित की जाने वाली सूचनाएं प्रदान करने के पहले संपूर्ण गोपनीयता
नीतियों को ध्यान से पढ़ लें।
अन्तरिक्ष विभाग/इसरो/एनआरएससी इस वेबसाइट के प्रयोक्ताओं द्वारा उपलब्ध
कराई जाने वाली सूचनाओं को सुरक्षित करने के लिए प्रक्रियाओं का प्रयोग
करती है।
1- हमारे द्वारा एकत्र की जाने वाली सूचनाएं
हमारी साइट पर, आप हमारे उत्पादों तथा सेवाओं के संबंध में अपनी टिप्पणियां
तथा सवालों को दर्ज कर सकते हैं, तथा आप हमारी तेज़ ई-मेल सूची में शामिल
होने का अनुरोध भी कर सकते हैं।
हम कुछ गैर-निजी सूचना यथा आपके द्वारा प्रयुक्त ब्राउसर (उदाहरणार्थ
नेटस्केप, इंटरनेट एक्सप्लोरर), आपके द्वारा प्रयुक्त ऑपरेटिंग सिस्टम (उदाहरणार्थ
विन्डोज़ एक्सपी) तथा आपको इन्टरनेट सेवा उपलब्ध कराने वाले डोमेन का नाम (उदाहरणार्थ
बीएसएनएल, एयरटेल आदि) एकत्र कर सकते हैं। हमारी भुवन साइट के प्रयोक्ता
के रूप में आपको सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हमें आपके बारे में कुछ
सूचनाएं एकत्र करने की आवश्यकता है। सामान्यत: मानक प्रयोक्ता के लिए उनका
नाम, पता, फोन तथा ई-मेल एवं पंजीकृत प्रयोक्ताओं के लिए कुछ चीजें शामिल
की जा सकती है लेकिन वे संगठन/विभाग के नाम, संस्थान के प्रधान तक सीमित
नहीं होगी।
2- हम किस प्रकार सूचना का प्रयोग करते हैं।
अन्तरिक्ष विभाग/इसरो/एनआरएससी को ये सूचनाएं उपलब्ध कराने के बाद आप हमें
आपके द्वारा हमारी वेबसाइट के जरिए किए गए अनुरोधों पर सारी कार्यवाही करने
के लिए आप अपनी सहमति प्रदान करते हैं। इन्टरनेट की प्रकृति के कारण ये
सूचनाएं किसी भी देश तक भेजी जा सकती हैं।
इसके साथ-साथ हम इस सूचना के प्रयोग द्वारा आपके साथ संपर्क आसानी से साध
सकते हैं ताकि आपको अपने उत्पादों व सेवाओं से समयानुसार अवगत कराते रहें
या हमारी सेवाओं के संबंध में आपके द्वारा पूछे गए सवालों के समाधान में
आपकी सहायता करते रहें। समयघ् पर निजी तौर पर चिन्हित सूचना के प्रयोग हम
आपको हमारे द्वारा प्रयुक्त आपकी रूचि के अन्य उत्पाद व सेवाओं से अवगत
कराने के लिए भी कर सकते हैं।
हमारी साइट की सामग्री में सुधार करने के लिए तथा आपके इंटरनेट अनुभव को
बेहतर बनाने में मदद करने के उद्देश्य से हम अपने प्रयोक्ता द्वारा अभिगम
पृष्ठों या उनके द्वारा डाउनलोड की गई फाइलों से संबंधित सूचना भी एकत्र
करते हैं। हम इन सूचनाओं का प्रयोग साइट के उपयोग संबंधी सूचनाओं को एकत्र
करने तथा आपके उत्पाद एवं सेवाओं को उपलब्ध कराने के लिए भी कर सकते हैं।
वैधानिक प्रक्रियाओं के जवाब में हम संबंधित कानूनी नियमों की अनुमति से
निजी तौर पर चिन्हित सूचनाओं को उजागर कर सकते हैं उदाहरणार्थ विधि
बाध्यकरण एजेन्सी के अनुरोध के जवाब में अदालत के आदेश या सम्मन का जवाब।
3- आपको दिए जाने वाले विकल्प
हम आपकी रूचि के सेवाओं के संबंध में आपको सूचनाएं उपलब्ध कराने के लिए
आपसे संपर्क कर सकते हैं। यदि आप इस साइट से किसी भी प्रकार की सूचनाएं
प्राप्त करने में रूचि नहीं रखते तो आप इीनअंद / दतेबण्हवअण्पद को ई-मेल
भेज सकते हैं।
4- अन्य लोगों द्वारा एकत्र सूचना
हमारी साइट पर दूसरी अन्य साइटों के लिंक स्थापित होते हैं जिनकी सूचनाएं
हमसे काफी अलग होती है। आपको अन्य साइटों की गोपनीयता सूचना के बारे में
जानकारी हासिल करनी होगी और इसके लिए उनसे संपर्क स्थापित करना होगा
क्योंकि इन साइटों की सूचनाओं पर हमारा कोई नियंत्रण नहीं होता।
5- लॉग संबंधी सूचना
जब आप भुवन की सेवाओं तक अपनी पहुंच स्थापित करते हैं या आप किसी वेबसाइट
पर पहुंचते हैं तो आपके ब्राउसर द्वारा प्रेषित सूचना हमारे सर्वरों पर
स्वचालित रूप में रिकार्ड हो जाती है। इन सर्वर लॉग में कुछ सूचनाएं शामिल
होती हैं जैसे वेब संबंधी अनुरोध, इन्टरनेट प्रोटोकॉल का पता, ब्राउसर का
प्रकार, उसकी भाषा अनुरोध का समय एवं दिनांक तथा कुछ एकाध कुकीज जो आपके
ब्राउसर की विशेष रूप से पहचान दर्शाते हैं।
6- कुकीज के बारे में
जब आप भुवन वेबसाइट के किसी हिस्से तक अपनी पहुंच स्थापित करते हैं तो आप
अपने कंप्यूटर की हार्ड डिस्क की ब्राउसर डायरेकटरी में स्थापित कुकीज
नामक एक संदेश फाइल प्राप्त करते हैं। कुकीज एक प्रकार से सूचना का एक छोटा
सा हिस्सा होता है जिसे कोई भी वेबसाइट आपके कंप्यूटर पर संग्रह कर सकती
है आपके वेब ब्राउसर द्वारा उसे बनाया जाता है। अन्य किसी भी साइट द्वारा
इसे नहीं पढ़ा जा सकता। कुकीज इस साइट को आपकी सहमति से दी गई आपकी सूचनाओं
यथा पंजीकरण हेतु प्रयोक्ता संबंधी सूचना अथवा आपकी व्यावसायिक आवश्यकताओं
के लिए इस साइट के अत्यंत उपयुक्त भागों तक पहुंच को पहचानने व उन्हें याद
रखने में मदद करती है। परिणामस्वरूप कुकीज आपको पुरानी सूचनाओं के
पुनर्प्रापण संबंधी सूचना एवं विवरण देने में सहायता करती है। भविष्य में
आपके ऑनलाइन अनुभव को और भी प्रभावी बनाने व उसे अधिक गोपनीय बनाने के लिए
अन्य क्रियाओं को भी शामिल किया जाएगा। हम आपके द्वारा भुवन वेबसाइट से
जाने के पहले या उसके बाद आपके सर्फिंग व्यवहार की जांच करने तथा उस पर
नजर रखने के लिए कुकीज का इस्तेमाल नहीं करते हैं। कुकीज के बारे में और
अधिक सूचना के लिए आप अपने ब्राउसर को ------- की ओर करें।
7- प्रयोक्ता संपर्क
जब आप इीनअंद / दतेबण्हवअण्पद पर कोई भी ई-मेल भेजते हैं या संपर्क करते
हैं तो हम ऐसे संपर्क सूचना को संभाल कर रखते हैं ताकि आपके द्वारा पूछे
गए सवालों तथा आपके अनुरोधों का जवाब देने के साथ-साथ अपनी सेवाओं में
सुधार भी कर सकें।
8- आप अपनी सूचनाओं की समीक्षा किस प्रकार कर सकते हैं
यदि आप हमारे द्वारा आपसे ऑनलाइन एकत्र की गई निजी तौर पर चिन्हित सूचनाओं
की समीक्षा करना चाहते हैं तो हमें इीनअंद / दतेबण्हवअण्पद पर एक ई-मेल
भेजकर इसकी सूचना दें। हम आपको आपके द्वारा उपलब्ध कराई गई सूचनाओं की एक
प्रति भेज देंगे।
9- आप हमसे कैसे संपर्क करें।
यदि आपके मन में हमारी इस साइट के लिए गोपनीयता नीति के संबंध में कोई
सवाल या विचार हो तो आप हमसे राष्ट्रीय सुदूर संवेदन केन्द्र (एनआरएससी),
इसरो, अन्तरिक्ष विभाग, भारत सरकार, बालानगर, हैदराबाद पर संपर्क करें या
इीनअंद / दतेबण्हवअण्पद पर ई-मेल भेज दें।
10- प्रयोग की शर्तें
प्रयोग के संबंध में हमारी शर्तोंं के संदर्भ में यह गोपनीयता नीति तैयार
की गई है जो आपके अधिकारों तथा जिम्मेदारियों को परिलक्षित करती है। इसके
साथ-साथ इस साइट तथा इस संबंधित सेवाओं का प्रयोग करने के लिए आपको नियम व
शर्तों के प्रति जागरूक बनाती है। उपयोग की शर्तों के बारे में जानकारी
हासिल करने के लिए कृपया इस साइट के प्रत्येक पृष्ठ के नीचे अंत में
‘‘सेवा की शर्तों’’ वाले लिंक पर क्लिक करें।
11- सुरक्षा
अन्तरिक्ष विभाग/इसरो/एनआरएससी आपकी निजी तौर पर चिन्हित आंकड़ों की सुरक्षा
को सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त तथा विवेकपूर्ण सावधानी सुनिश्चित करता
है ताकि किसी भी प्रकार के अनाधिकृत अभिगम, उपयोग या प्रकटीकरण से बचाया
जा सके।
|
 |